फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की गैलरी में औंधे मुंह पड़ी मिली महिला की लाश, पास में मिली खून से सनी हुई ईंट

Sat, 25 Nov 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजनीनगर के त्रिमूर्तिनगर स्थित घर पर अकेली 65 वर्षीय लूसी सिंह की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। शाम करीब चार बजे लूसी के पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर आईं तो गैलरी में खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस को कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इंस्पेक्टर डीके शाही ने बताया कि लूसी केजीएमयू में स्टाफ नर्स थीं। उनके पति सोबरन सिंह पुलिस महकमे में तैनात थे। कई साल पहले उनकी मौत हो गई। उनका बड़ा बेटा अभिषेक परिवार के साथ दुबग्गा स्थित ससुराल में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाता है जबकि आकाश दिल्ली में एक न्यूज चैनल में नौकरी करता है।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाली गायत्री देवी बाजार से दूध खरीदने के लिए उन्हें बुलाने आई थीं। घर में घुसते ही गैलरी में लूसी को औंधे मुंह पड़ा देख उनके होश उड़ गए। लूसी के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। उनका चेहरा बुरी तरह से कुचला था। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी।

एक चाकू भी पड़ा हुआ था। इलाकाई लोगों का कहना था कि बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुसे होंगे तभी लूसी उनसे भिड़ गई होंगी। इसके बाद बदमाश उनकी हत्या करके जेवर-नकदी ले भागे होंगे। हालांकि, इंस्पेक्टर ने लूट की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

अपरिचित को घर में नहीं घुसने देती थी

- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर का कहना है कि मुहल्ले में नाली का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए कुछ दिन से लेबरों का आना-जाना था। पुलिस नाली बनवाने वाले ठेकेदार से लेबरों के बारे में बातचीत कर रही है।

मां की मौत की खबर मिलते ही मौके पर आए अभिषेक ने बताया कि वह किसी अपरिचित को घर के भीतर नहीं घुसने देती थीं। घर में छह-सात कुत्ते भी पले हुए हैं।

किसी अजनबी को देखकर कुत्ते भौंकते हैं जबकि पड़ोसियों ने शनिवार दोपहर कुत्तों को भौंकते हुए नहीं सुना। अभिषेक का कहना है कि कोई परिचित ही घर के भीतर आया और उसने मौका देखकर वारदात कर डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें