फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Thu, 10 Oct 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

हमलावर ने गर्दन पर नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ कई  प्रहार किए हैं। अस्त व्यस्त कपड़े तथा खेत की उखड़ी फसल से लगता है कि हमलावर से उसका संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के असंद्रा के नसीपुर गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई महिला की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात उसका शव उसी के खेत में पड़ा पाया गया। यह गांव राज्य मंत्री सतीश शर्मा का पैतृक गांव है और पास में ही अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत का पेट्रोल पंप भी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नसीपुर गांव के निवासी रामसुमिरन की पत्नी संगीता (42) देर शाम घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर रात करीब 10:00 बजे जब परिजन खेत पहुंचे तो वहां पर संगीता का शव पड़ा था। मृतका के चेहरे गर्दन पर घाव थे। हमलावर ने गर्दन पर नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ कई  प्रहार किए हैं। अस्त व्यस्त कपड़े तथा खेत की उखड़ी फसल से लगता है कि हमलावर से उसका संघर्ष हुआ। देर रात या सूचना मिलने के बाद असंद्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस परिजनों से घटना के संबंध में सुराग पाने के लिए पूछताछ कर रहे है। परिजनों का कहना है कि गांव में एक मुंडन संस्कार था उन्हें लगा कि संगीता वहीं गई है। हालांकि अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर सघन पड़ताल कर रही है। मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें