फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: सिपाही की पत्नी ने थाने पर किया हंगामा और पति के खिलाफ तहरीर देकर चली गई

Wed, 10 Apr 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज कोतवाली में एक महिला ने जमकर हंगामा किया और सिपाही पति के खिलाफ तहरीर देकर चली गई। वह सिपाही के साथ रहना चाहती थी पर मना करने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज कोतवाली में बुधवार को सिपाही की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पति पत्नी के बीच घंटों विवाद चलता रहा और आखिर में महिला अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर चली गई।

विज्ञापन


बरेली का रहने वाला सिपाही मोहनलालगंज थाने में तैनात है। बुधवार को एक महिला ने थाने पहुंचकर सिपाही को अपना पति बताते हुए उसके साथ रहने के लिए अड़ गई लेकिन सिपाही ने जब महिला को अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया तो महिला थाने पर हंगामा करने लगी और थाने में ही कलाई काटकर जान देने की धमकी देने लगी।

थाने मे हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा कर रही महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने समझाकर शान्त कराया। महिला ने सिपाही पति के विरूद्व तहरीर दी है। एसीपी राधा रमण सिंह के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद है।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति व पति के परिवारवालों के विरूद्व बरेली में दो केस दर्ज कराए थे जिनकी विवेचना चल रही है। मुकदमे के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। अब महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन पति महिला को अब अपने साथ नहीं रखना चाहता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें