फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में मारपीट कर रहे दामाद की सास ने की हत्या, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Tue, 05 Jan 2021 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
आरोपी महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नशे में धुत होकर घर पहुंचे दामाद को मारपीट के दौरान सास ने जोरदार धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासीटूसी गांव में बीती रात गांव की रहने वाली धन्नो (52) पत्नी चंदू का अपने घर में ही रहने वाले दामाद अजय (35) पुत्र रमेश पासी निवासी सरैया थाना गुरबक्श गंज से झगड़ा हो गया।

मारपीट के दौरान धन्नो ने दामाद अजय को धक्का दे दिया जिससे उसका सिर घर की दीवार से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से अजय की मौत हो गई। मृतक अजय की पत्नी श्रीमती ने बताया कि अजय शराब और जुंए का आदी था और आए दिन घर में मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग 9:00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने लगा। उसने अपनी सास धन्नो पर भी हाथ उठा दिया। इसी बीच धन्नो ने उसे जोरदार धक्का दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना जब बछरावां पुलिस को मिली तो आनन-फानन गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दामाद की हत्या करने वाली कातिल सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अजय के दो बेटे अभिषेक, आकाश व एक बेटी नैना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें