फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में महिला को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल, दो निलंबित, चार गिरफ्तार

Fri, 22 May 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
अपने बच्चों के साथ पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना रेहरा बाजार के गांव अधीनपुर में एक महिला को उसके पति, जेठ, देवर व उसके तीन भतीजों ने मिलकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान यूपी 112 के सिपाही मौजूद थे लेकिन उन्होंने महिला की कोई मदद नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले में अब तक महिला के पति, जेठ, देवर व महिला के एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दरअसल, रेहरा बाजार का अधीनपुर गांव निवासी अशोक व उसकी पत्नी सुशीला में मकान बेचने को लेकर विवाद था। अशोक अपने भाई को मकान बेचना चाहता था पर सुशीला किसी और को बेचने के पक्ष में थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ जिस पर सुशीला ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। इस दौरान विवाद होने पर अशोक पत्नी सुशीला को पीटने लगा। वहां मौजूद महिला के देवर, जेठ और उसके तीनों बेटों ने भी उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


यूपी 112 के पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन वह मूकदर्शक ही बने रहे उन्होंने महिला को बचाने और उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। घटना का वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज कर लिया गया है और चार की गिरफ्तारी हो गई है। दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें