फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, नहीं पहुंची एंबुलेंस घर पर ही हुआ प्रसव

Fri, 14 Aug 2020 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
बच्चों को जन्म देने के बाद महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर जिले के रेउसा ब्लॉक के भदमरा गांव में एक महिला ने शुक्रवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत ठीक नहीं है। गांव की निवासी मौसमी पत्नी मुन्नूलाल गर्भ से थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसे तेज प्रसव शुरू हुआ। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने एंबुलेंस की मदद के लिए कॉल की लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची और इस बीच महिला ने घर पर ही 4 बच्चों को जन्म दे दिया। इसके कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

प्रसूता और चारों नवजात को सीएचसी रेउसा लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। रेउसा सीएससी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि जन्म लेने वाले चार नवजात बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी का वजन औसत से कम है। इसलिए हालत बहुत ठीक नहीं है। सभी काफी कमजोर हैं। फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें