फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 18 Oct 2024 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में कानपुर की एक महिला ने विक्रमादित्य मार्ग पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गौतमपल्ली में एक महिला ने शुक्रवार को विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


विक्रमादित्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला पहुंची। कुछ देर अगल-बगल देखने  के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने महिला को पानी पिलाने की कोशिश की और कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक, पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कल्याणपुर में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। मामले की चार्जशीट एक साल पहले दाखिल की गई थी। आरोपी जमानत पर रिहा चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें