फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लुटेरों से भिड़ी महिला, आधी चेन लूटकर भागे बदमाश

Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के सावित्री नगर में बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला की चेन लूट ली। इस दौरान वह लुटेरों से भिड़ गई। छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गई और लुटेरे आधी चेन लेकर भाग निकले। पीड़िता के पति की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेंवई के सावित्री नगर के पूर्व सैनिक अनिल तिवारी ने पुलिस को बताया आठ सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी बबीता तिवारी दूध लेकर पैदल घर लौट रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। बबीता कुछ समझ पातीं कि बाइक पर पीछे मास्क लगाकर बैठे बदमाश ने उनके गले से चेन खींच ली। हिम्मत दिखाते हुए बबीता बदमाशों से भिड़ गईं और चेन को पकड़ लिया। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। खींचतान में चेन टूट गई। लोगों को आता देख बदमाश चेन का टुकड़ा लेकर भाग निकले। अनिल के मुताबिक घटना के दिन वह घर पर नहीं थे। रविवार को अनिल ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें