फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार दस्तक देने पर भी नहीं खुला दरवाजा, खिड़की से झांका को दिखा खौफनाक दृश्य

Wed, 17 Jul 2019 06:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महानगर के सेक्टर-ई स्थित गर्ल्स हॉस्टल में खाना बनाने वाली चांदनी (20) ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर महानगर अशोक सिंह ने बताया कि महानगर निवासी अशोक बोरा का सेक्टर-ई पार्क के पास गर्ल्स हॉस्टल है। हॉस्टल में 13 लड़कियां किराए पर रहकर पढ़ाई करती हैं। उनके लिए खाना बनाने का काम बाराबंकी निवासी चांदनी पिछले दो माह से करती थी।

एक माह पहले पति अंकित दिल्ली चला गया। इसके बाद चांदनी पहली मंजिल पर बने कमरे में अकेली रहती थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर अशोक की पत्नी चांदनी को बुलाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक दी। इसके बाद भी कोई आहट न होने पर उन्होंने हॉस्टल की छात्राओं की बुलाया। छात्राओं ने कमरे के पीछे खिड़की से झांककर देखा तो चांदनी का शव पंखे से लटक रहा था। छात्राएं चीखने लगीं।
विज्ञापन


आनन-फानन हॉस्टल मालिक ने चांदनी के शव को नीचे उतारा और पास ही स्थित भावराव देवरस सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला लग रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें