लखनऊ के सैरपूर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पलहरी में एक महिला ने पहले खुद को आग लगाया और फिर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।
मामले की जानकारी पर दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारा।
महिला की पहचान सीता यादव के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और आत्महत्या की वजह पर पड़ताल में जुटी है।