फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: मामूली विवाद में भाभी ने देवर के सिर पर कलछुल से किया वार, अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 03 Nov 2020 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर मौजूद महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात के बरुआ गांव में धान ओसाने को लेकर मंगलवार की सुबह परिवार में विवाद शुरू हो गया। देवरानी जेठानी की लड़ाई को छुड़ाने देवर पहुंचा तो भौजाई ने उस पर लोहे की कलछुल से हमला बोल दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गोमती नदी के किनारे बरुआ जगदीशपुर गांव में मंगलवार की सुबह जयकरन के दो बेटे कमलेश व रमेश यादव के बीच धान ओसाने को लेकर विवाद होने लगा। गांव के लोगों के हस्तक्षेप से मौके पर विवाद शांत हुआ तो घर पहुंचकर देवरानी-जेठानी फिर झगड़ा करने लगीं।

हल्ला-गुहार सुनकर पहुंचा कमलेश यादव (38) मारपीट कर रहीं दोनों महिलाओं को छुड़ाने लगा तभी कमलेश की भाभी रंजना ने लोहे की कलछुल से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिए। हमले से कमलेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। नाजुक हालत में आस-पास के लोग व पत्नी उसको लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे कि रास्ते में कमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस गांव पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने भाभी रंजना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें