फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भारत-नेपाल मैत्री बस में पौने दो किलो चरस समेत महिला गिरफ्तार, तीन दिन में 67 किलो चरस पकड़ी

Tue, 21 Mar 2023 04:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच की रूपईडीहा सीमा पर चेंकिग के समय एसएसबी ने एक महिला के पास से पौने दो किलो चरस बरामद की है। माल पहुंचाने के एवज में उसे 10 हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर आने जने वालो की चेकिंग के लिये तैनात एसएसबी जवान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश नेपाल के बीच चलने वाली मैत्री बस सेवा में एक महिला यात्री को एसएसबी ने चेंकिग के समय पकड़ा है। इसके पास से करीब पौने दो किलो चरस बरामद की गई है। महिला ने एसएसबी को पूछताछ में बताया कि वह यह चरस दिल्ली में किसी व्यक्ति को बस स्टेशन पर देती इसके एवज में उसे दस हजार रुपये मिलने थे। पुलिस अब अन्य तस्करों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


रूपईडीहा सीमा पर मंगलवार सुबह चेंकिग के दौरान एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल मैत्री बस से जा रही एक महिला के पास से भी एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। उस महिला को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया गया है। पकड़ी गई महिला की पहचान मंकु जो मोहाली पंजाब की रहने वाली बताई गई है।

ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी में जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार तस्कर पकड़े जा रहे हैं। पकड़ी गई महिला ने बताया कि दिल्ली बस स्टैंड पर एक अपरिचित व्यक्ति को इस चरस को देना था जहां उसे दस हजार रुपये मिलने थे।

तीन दिन में पकड़ी गई 67 किलो चरस
नेपाल सीमा पर एसएसबी की मुस्तैदी से बीते तीन दिनों में करीब 67 किलो चरस व विस्फोटक सामग्री भी बरामद हो चुकी है। इससे साफ है कि यहां पर कितनी तेजी से तस्करी का कारोबार चल रहा है। एसएसबी के जवान यदि सक्रिय न होते तो यह आरोपी भी पकड़ में नही आ पाते। हालांकि अब एसएसबी के साथ स्थानीय पुलिस ने भी सीमा पर चेकिंग अभियान काफी तेज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें