फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Lucknow: कोरोना बढ़ रहा मगर नहीं बढ़ रहा जांच का ग्राफ, पर्याप्त नहीं है जांच का आंकड़ा

Tue, 21 Mar 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है पर जांच के आंकड़े नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। सोमवार को भी इसके दो नए मरीज मिले। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना की जाने वाला जांच का आंकड़ा दो सौ से अधिक नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


जिले में कोविड के सक्रिय केस की संख्या 14 हो गई है। हालांकि, जांच के लिए सीएमओ के पास महज 17 टीमें हैं। यही वजह है कि जांच का ग्राफ नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने का खतरा है।

ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव


सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, टीबी संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय और बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ उन मरीजों की कोविड जांच हो रही है, जिन्हें ऑपरेशन कराना है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले में रोजाना 800 जांच का लक्ष्य रखा गया है।

इस महीने 12-13 को एक-एक, 16 को दो, 17 को तीन, 19 को पांच व 20 मार्च को दो केस मिले।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें