महिला ने कोतवाली में मामले की शिकायत की थी, मगर उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इस पर उसने एसपी से शिकायत की।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि महिला और उसके देवर व जेठ के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।