फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: अमेठी में पुलिसवालों पर महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वायरल हो रहा महिला का बयान

Tue, 05 Mar 2024 10:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

महिला ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया है और सीओ को मामले की जांच सौंपी है। 
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में दीवार गिराने के बाद पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों का मामला तूल पकड़ रहा है। महिला ने मारपीट, छेड़खनी व अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मी निकल भागे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की टोपी भी छूट गई। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन




जामो थाने के एक गांव में तीन मार्च की रात निर्माणाधीन दीवार गिराने की सूचना पर पहुंचे एक दरोगा व दो सिपाहियों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास और मोबाइल छीनने की कोशिश की।

आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मी निकल भागे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की टोपी भी छूट गई। पीड़ित महिला के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि महिलाओं ने जबरन दीवार गिराई है और केस से बचने के लिए फर्जी आरोप लगा रही है। महिला ने एसपी अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लगातार महिलाओं से मिन्नतें करते दिख रहे हैं, कि आप थाने आकर मुकदमा लिखवाओ लेकिन महिलाएं पुलिसकर्मियों की बात नहीं सुनकर उलझने की कोशिश करती नजर आ रही है।
विज्ञापन


आरोप निराधार
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व आरोप लगाने वाली महिलाओं ने दीवार गिराई थी जिसका केस दर्ज है। तीन मार्च को रात नौ बजे दीवार गिराने की सूचना पर एक सबइंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था। रोड पर पुलिसकर्मी खड़े थे तभी महिलाएं आकर पुलिस के ऊपर चिल्ला कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाने लगीं। जेल से जमानत पर रिहा हुआ एक गो तस्कर महिला को भड़काते हुए शिकायत के साथ फर्जी ट्र्वीट करवा रहा है। पुलिसकर्मियों पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी अनूप सिंह ने कहा कि सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि देर रात पुलिसकर्मी उसके घर मे घुसे और उसके साथ अभद्रता की है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें