फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 76 फीट की रंगोली में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

विज्ञापन
लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली के जरिये विकसित की तस्वीर पेश की। स्मिथ ओपन एयर थिएटर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना से तैयार इस रंगोली में भारतीय अंतरिक्ष तकनीक और वैज्ञानिक उपलब्धियों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के समन्वयक अतुल हुंडू ने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दो दिन की मेहनत से रंगोली तैयार की।
विज्ञापन


रंगोली में अंतरिक्ष में उपग्रह प्रक्षेपित करता भारतीय रॉकेट, पृथ्वी, चंद्रमा और सौरमंडल के अन्य ग्रहों को दिखाया गया। इसके माध्यम से भारत की वैज्ञानिक प्रगति और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रतन कुमार ने कहा कि यह कलाकृति कला, एकता, सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम का संगम है। इस मौके पर प्रो. अमिता कनौजिया समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।

लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।

लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।

लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।

लविवि में विद्यार्थियों ने मनाई रंगोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें