इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शुक्रवार शाम पैर फिसलने से गुड़बेल मालिक अचानक खौलती हुई रस की कढ़ाई में जा गिर गया।
किसी तरह मजदूरों ने उसे कढ़ाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेलगवां निवासी चिरंजीव लाल (55) की गांव के बाहर गुड़बेल लगी है। परिवारीजनों के मुताबिक चिरंजीव शुक्रवार वह शाम अपने खेतों की ओर गया था, वहां से गुड़बेल पहुंच गया।