सीतापुर जिले की महोली तहसील के अमानुल्लापुर गांव का नाम बदलकर जमुनानगर किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस अधिसूचना को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अनुभाग-9 के बीती 8 नवम्बर के पत्र द्वारा पारित अधिसूचना के तहत सीतापुर की महोली तहसील के अमानुल्लापुर गांव का नाम बदलकर जमुना नगर किया गया है।