फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, हादसे के बाद परिजनों को बताए बिना शव ले गई पुलिस

Wed, 13 Nov 2024 10:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में चड़रई- खरौली मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के चड़रई-खरौली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही महिला को कुचल डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह सूप फेंकने जा रही थी। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। क्षेत्र के चड़रई गांव निवासी राम बहादुर दिहाड़ी श्रमिक हैं। उसकी पत्नी सुनीता देवी (45) बुधवार भोर लगभग 3:30 बजे सूप पीटने की परंपरा पूरी कर सड़क किनारे सूप फेंकने गई थी। तभी सड़क पर तेज गति से जा रहे वाहन ने उसे रौंद दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद शव वहीं पड़ा रहा। जब सड़क की तरफ गांव वाले पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना से जहां राम बहादुर स्तब्ध है। वहीं उसकी बेटी रेशमा सदमे में हैं।

बड़े बेटे अखिलेश की लगभग चार वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई है जबकि दूसरा बेटा विजलेश शहर मजदूरी करता है और छोटा बेटा विमलेश उसके साथ घर पर ही रहता है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली से नाराजगी
घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव वालों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस घर वालों को बगैर सूचना दिए ही शव उठा ले गई। वहीं सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित व ओवरलोड डंपर चालकों के खिलाफ एआरटीओ व पुलिस प्रशासन कारवाई नहीं करता है। आए दिन घटनाएं होने के बावजूद पुलिस डंपरों की गति पर अंकुश लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें