खेल के दौरान दो साल का मासूम बालक दो मंजिला छत से नीचे आ गिरा। रोते बिलखते परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
घटना हैदरगढ़ कस्बे की है। दशहरा बाग मोहल्ला निवासी रामप्रकाश का इकलौता पुत्र ऋषभ (2) शुक्रवार की शाम दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पता नहीं कैसे वह नीचे आ गिरा। उसे नीचे गिरा देख पड़ोसियों ने जब परिजनों को बताया तो बदहवास परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मासूम के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। रामप्रकाश की दो बेटियों के बाद ऋषभ इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनने के बाद मां बेहोश हो गई।