फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के लिए राममंदिर निर्माण का काम और तेज किया गया, 700 मजदूर बढ़ाए गए

Sat, 29 Jul 2023 10:40 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Mandir Update : अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जनवरी 2024 में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर के निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 1600 कारीगर व मजदूर दिन-रात राममंदिर को आकार देने में जुटे हैं। अभी तक 900 मजूदर मंदिर निर्माण में लगे हुए थे, 700 मजदूरों को और लगाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले परिसर में चल रही अधिकांश योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य से मजदूर बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


राममंदिर के भूतल को अंतिम स्पर्श देने का काम जोरों से चल रहा है। जनवरी 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इससे पहले भूतल के सभी काम व यात्री सुविधाओं से संबंधित योजनाएं पूरी करने की तैयारी है। परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए परकोटे निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए एलएंडटी ने अपने वर्करों की संख्या को लगभग दोगुना कर दिया है। अब 900 से बढ़ाकर 1600 मजदूरों को निर्माण कार्य में लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन, उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिछली बार से ज्यादा सीटें चाहती हैं अनुप्रिया, लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दल ने की ये दावेदारी


राम जन्मभूमि परिसर में अलग-अलग तीन शिफ्ट में वर्करों को तैनात किया गया है, जिसमें सुबह 8 से 12, दोपहर में 1 से 5 और रात्रि में 7 से 11 बजे तक निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर मजदूरों के रहने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


मुख्य रूप से राम जन्मभूमि परिसर के निकट रामकोट क्षेत्र में ही इनके रुकने का इंतजाम किया गया है। हालांकि इस स्थान पर पहले 500 वर्करों के ठहरने के लिए अस्थाई निर्माण कराया गया था, जिसके बाद वर्करों की संख्या को बढ़ाने के साथ ही ठहरने की सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। अयोध्या के रामघाट और मीरापुर डेरा बीवी के क्षेत्र में भी कुछ भवनों को मजदूरों के लिए आरक्षित किया गया है।

परिसर में चल रहे ये काम
रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के चलते अन्य कई योजनाओं पर काम चल रहा है। भूतल के स्तंभों में जहां मूर्तियां बनाने में कारीगर जुटे हैं वहीं प्रथम तल के स्तंभों को लगाने का भी काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए परिसर में परकोटा, बिजली केंद्र और यात्री सुविधा केंद्र का भी निर्माण कराया जा रहा है। वाटर प्लांट, रिटेनिंग वॉल निर्माण में भी मजदूर जुटे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें