फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी किया दो दिन का नवजात, तीन महिलाएं पकड़ी गईं

Tue, 31 Dec 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी किया दो दिन का नवजात, तीन महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
लखनऊ। दो दिन के नवजात को चोरी करने के आरोप में गुडंबा पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा। तीनों से पूछताछ की जा रही है। नवजात को चाइल्ड लाइन भेजा गया है। देर रात तक तीनों महिलाएं पुलिस को गुमराह करती रहीं। पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात को महिलाएं कहां से लेकर आई थीं। उधर, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मामले की जानकारी पाकर थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें गन्ने का पुरवा अदिलनगर में दो महिलाओं के पास चोरी का बच्चा होने की जानकारी मिली। पुलिस गन्ने का पुरवा में किराये के मकान में रहने वाली दो महिलाओं के पास पहुंची। उनके पास से दो दिन का बच्चा मिला। पूछताछ में एक महिला ने बताया कि बच्चा उसे दूसरी महिला ने दिया था। वहीं, दूसरी महिला ने माल निवासी तीसरी महिला का नाम लिया। कहा, माल निवासी महिला ने झाड़फूंक कराने के लिए बच्चे को दिया था।
माल निवासी महिला को थाने लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चा उसी का है। पुलिस ने माल में रहने वाली उसके पति व अन्य परिजनों को बुलाया। पूछताछ में तीसरी महिला का झूठ भी पकड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर नवजात उन्हें कहां से मिला। महिलाएं किसी से गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन


नवजात की देखभाल को जुट गए सभी पुलिस कर्मी

नवजात को जब थाने लाया गया तो उसके शरीर पर बहुत कम कपड़े थे। वह ठंड से कांप रहा था। अतिरिक्त इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने फौरन उसके लिए नए गरम कपड़े और कंबल मंगवाया। कमरे में हीटर लगाया गया। दूध का भी इंतजाम किया गया। दरोगा प्रगति देवी के साथ अन्य महिला पुलिस कर्मी दिनभर नवजात की देखभाल में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें