डॉ. रिजवी ने कहा कि मस्जिद के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने की जरूरत इसलिए भी है, जिससे भूमि का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए हो सके। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को दी जाने वाली जमीन पर बनने वाले विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का संचालन भी मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट से ही होना चाहिए।
किसी निजी संस्था या व्यक्ति के जरिये बनने वाली मस्जिद को लेकर फिर ‘मेरी-तेरी’ का विवाद खड़ा हो सकता है। रिजवी ने मस्जिद के लिए तुरंत जमीन मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिहाज से मस्जिद का अयोध्या से दूर बनना ही ठीक है।