फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस और फिर कार में मारी टक्कर, नौ घायल

Wed, 29 Nov 2023 04:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली शहर क्षेत्र में बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने पहले रोडवेज बस और फिर कार में जोरदार टक्कर मार दी। पैदल चल रहे लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली शहर क्षेत्र में बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने पहले रोडवेज बस और फिर कार में जोरदार टक्कर मार दी। पैदल चल रहे लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रायबरेली डिपो की बस सांगीपुर (प्रतापगढ़) से सवारियां लेकर परशदेपुर रोड होते हुए रायबरेली आ रही थी जबकि सरिया लदा ट्रक लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था। लखनऊ-प्रतापगढ़ हाईवे पर सिविल लाइंस चौराहा के पास ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई।

विज्ञापन


बस के बाद ट्रक ने कार सवार और पैदल चल रहे लोगों को भी टक्कर मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम सदर मिथलेश त्रिपाठी, सीओ अमित सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार और बस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हादसे में मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव निवासी राजेश कुमार यादव (42), रामजीपुरम निवासी बृजेश बहादुर सिंह (55), गोरा बाजार निवासी हरदेव (50), गोरा बाजार की रहने वाली उर्मिला (45), तेलियाकोट निवासी मनोज सिंह (35), सुनील (35), गोरा बाजार निवासी हर्षित (21), बस्तेपुर निवासी संगमलाल मिश्रा (62), मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के कराल थाना क्षेत्र के गोरस निवासी रामनारायण (22) और प्रतापगढ़ जिले के अठेहा निवासी मनोज (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। बस पर पांच यात्री सवार थे। बाकी कार और पैदल चल रहे लोग घायल हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें