बिजली लाइन पर गिरा स्कूल में लगा पेड़।
लखनऊ। महानगर के टेंडर हार्ट्स स्कूल में सोमवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया, जब अशोक का पेड़ अचानक टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। घटना के 20 मिनट बाद बच्चों की छुट्टी होने वाली थी। पेड़ गिरने से करीब 3,000 घरों व दुकानों की बिजली दो बार में डेढ़ घंटे तक गुल रही।
सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बिजली की हाईटेंशन लाइन ने पेड़ को रोक लिया, अन्यथा राहगीर चोटिल हो सकते थे। इससे पहले एक घंटे तक 2,000 घरों व दुकानों की बिजली बंद रही। इसके बाद इलाके की बिजली दो अलग-अलग फीडर से चालू की गई। शाम चार बजे नगर निगम की टीम ने टूटे पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई शुरू की। शाम छह बजे के बाद करामत मार्केट, पुराना महानगर सहित दो दर्जन इलाकों की बिजली सामान्य हो सकी।
बिजली लाइन पर गिरा स्कूल में लगा पेड़।
बिजली लाइन पर गिरा स्कूल में लगा पेड़।
बिजली लाइन पर गिरा स्कूल में लगा पेड़।