मलिहाबाद और रहीमाबाद में गिरे पेड़ और पोल।
मलिहाबाद। आंधी-पानी से सोमवार शाम करीब चार बजे रहीमाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत रहीमाबाद, बाकीनगर, दौलतपुर सहित तीन गांवों में पेड़ गिरने से पोल व तार टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई तीन घंटे बाधित रही।
बाकीनगर गांव में नीम का पेड़ गिरने से तीन पोल टूटकर गिर गए। पास में रखी विशेश्वर की परचून की दुकान भी इसकी जद में आ गई। वहीं, रहीमाबाद कस्बे में पेड़ की डाल गिरने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। दौलतपुर मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। आंधी-बारिश के कारण जिन्दौर, तिरगवां, गदिया खेड़ा, दौलतपुर सहित कई गांव में सप्लाई बाधित रही।
मलिहाबाद और रहीमाबाद में गिरे पेड़ और पोल।