फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने आई वृद्धा को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौके पर ही मौत

Tue, 12 Mar 2024 02:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के गोंडा-उतरौला रोड पर एक बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा- उतरौला रोड पर गुमड़ी विशेनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्धा को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्धा 11 मार्च को सड़क हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिलकर वापस जा रही थी।

विज्ञापन


गुमड़ी विशेनपुर में 11 मार्च को सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम अगया बुजुर्ग गोकुलनगर निवासिनी गेंदा (65) मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने आई थी। यहां से वह अपने घर जा रही थी।

इसी बीच गुमड़ी विशेनपुर के पास गोंडा से उतरौला की तरफ आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गेंदा को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें