फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, वन विभाग की टीम कर रही कॉम्बिंग, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 26 Dec 2024 10:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाने में एक बाघ ने बछड़े को निवाला बना लिया। ग्रामीणों में बाघ की दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी जगह बंधा था बछड़ा व बाघ के पदचिह्न (दायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बाघ की दहशत कायम है। क्षेत्र के रोजहा गांव निवासी शिवपूजन का गांव के बाहर सरायन नदी के किनारे छप्पर पड़ा हुआ है। वहां पर उनके जानवर बांधे जाते है। शिवपूजन बृहस्पतिवार सुबह जब अपने जानवरों को चारा देने के लिए पहुंचा तो गाय का बछड़ा  गायब था। रस्सी खूंटे में टूटी हुई आधी बंधी थी।
विज्ञापन


उसके बाद शिवपूजन व उसके पिता कैलाश ने बछड़े की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर एक गेंहू के खेत मे बाघ के पगचिन्ह बने मिले जिससे कि ग्रामीणों को शक है कि यह बछड़ा भी बाघ ही उठा ले गया है।

बता दें कि बीती 4 दिसंबर को इसी गांव में किसान आदेश सिंह को बाघ दिखा था। जिसके फोटो वीडियो उनके द्वारा बनाकर वायरल की गई थी। अब फिर से रोजहा गांव में बाघ की दहशत व्याप्त हो गयी है। वन रेंजर हरगांव बीनू पाल ने बताया कि देर शाम जानकारी हुयी थी। टीम के साथ मौके पर जांच शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें