इस बारे में बात करने पर कतर्निया के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रात के समय में बाघ टहलने के लिए निकल रहे हैं। पर्यटकों के लिए यह रोमांचित होने की बात तो है ही साथ ही उन्हें सतर्क रहना भी जरूरी है। वह बाघ को देखते ही गाड़ी की लाइट पूरी तरह बंद कर दें। जिससे वह बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस जंगल की तरफ लौट जाए।