फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबग्गा चौराहे पर 305 करोड़ रुपये से बनेगा थ्री लेन फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित दुबग्गा चौराहे पर जाम की समस्या जल्द दूर होगी। यहां 1811.72 मीटर लंबा थ्री लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। फ्लाईओवर के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

परियोजना की कुल लागत 305 करोड़ रुपये से अधिक आएगी। व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रिपरिषद ने भी इसे अनुमोदित कर दिया है। दुबग्गा चौराहा शहर का प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट है, जहां से कानपुर बाईपास, हरदोई, सीतापुर, काकोरी, मलिहाबाद, चौक, बुद्धेश्वर, आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड और आईआईएम रोड की ओर भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस कारण यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर बनने से न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि यात्रा में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पुल आठ महीने से एक वर्ष के भीतर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें