फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने की छानबीन

Mon, 13 May 2024 11:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। जिस पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की।
विज्ञापन
स्कूल को खाली कर बच्चों को बाहर निकाला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले अमौसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के अगले ही दिन सोमवार को राजधानी के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिलते ही स्कूलों को खाली कराया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने छानबीन की तो कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन


सरोजनीनगर के कैप्टन मनोज पांडेय उप्र सैनिक स्कूल, जानकीपुरम के पायनियर मांटेसरी, सुशांत गोल्फ सिटी के जीडी गोयनका स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल की पीजीआई और आलमबाग शाखा, विभूतिखंड के जागरण पाब्लिक स्कूल गोमतीनगर के सेंट मैरी स्कूल व विबग्योर हाईस्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिले। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसर के कोने-कोने को खंगाला। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में कहीं कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें