फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शोहदे से तंग किशोरी ने कर ली खुदकुशी, मां का आरोप - आए दिन फोन करके करता था परेशान

Thu, 10 Oct 2024 05:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के सलोन में शोहदे से तंग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने आरोप लगाया कि शोहदा उसे आए दिन परेशान करता था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सलोन में शोहदे से तंग होकर एक किशोरी ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली। आरोपी फोन करके आए दिन किशोरी को परेशान कर रहा था। परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। बावजूद इसके वह दूसरे नंबरों के जरिए फोन करके किशोरी को तंग कर रहा था। घटना की जानकारी से परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के मटका ग्राम पंचायत के पूरे जोधी गांव की रहने वाली रुकसाना बानो (16) पुत्री कय्यूम का शव सुबह उसी के घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। मां रेहाना बानो के मुताबिक उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। घर पर दो बेटियों के साथ रहती थी। सुबह आठ बजे छोटी बेटी के साथ राशन लाने के लिए कोटे की दुकान पर गई थी। घर पर बड़ी बेटी रुकसाना बानो थी। करीब सुबह 10.30 बजे घर से वापस लौटी तो घर का गेट अंदर से बंद था।

छोटी बेटी दीवार फांदकर घर के अंदर गई तो बड़ी बेटी रुकसाना का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। मां ने बताया कि उसकी लड़की को अज्ञात लड़का तंग करता था। चार दिन पूर्व अज्ञात नंबर से फोन करने वाले युवक से उसकी बहसबाजी भी हुई थी। उसका नंबर ब्लेक लिस्टेड करा दिया था। इसके युवक उसकी बेटी को परेशान करता था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


घटना की सूचना उसके पिता को भी दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया गया है। वैसे तो किशोरी के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल वजह सामने आएगी।

कब्जे में लिया गया मोबाइल, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक किशोरी के मोबाइल पर फोन करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द किशोरी को परेशान करने वाले शोहदे को दबोच लिया जाएगा। वहीं, मृतक किशोरी इंटर की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। बेटी की मौत से मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी को याद करके उसकी आंखें भर जाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें