अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में शादी में शामिल होने गए किशोर की नाबालिग दोस्तों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस की जांच में घटना का कारण मारपीट व गाली देना सामने आया है।
विज्ञापन
मोहब्बतपुर निवासी रियाज अहमद का 15 वर्षीय बेटा मेराज गांव के ही दो नाबालिग दोस्तों के साथ रविवार शाम शादी समारोह में गया था, पर लौटा नहीं। सोमवार शाम किशोर की मां अजमतुल की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।