फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: दलित किशोर ने तीन दबंगों पर पेशाब पिलाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले में एक दलित किशोर को बियर की बोतल में जबरन पेशाब पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलेला निवासी एक किशोर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने गांव के ही तीन लोगों पर बियर की बोतल में पेशाब कर उसे पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में किशोर के भाई की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार एक जुलाई को गांव के ही किशन उर्फ भूरे तिवारी पुत्र बड़के उर्फ पवन ने उसके 15 वर्षीय छोटे भाई से डीजे मशीन रखवाने को कहा था जिसे रखवा कर लौटते समय तीनों ने उसे दोबारा जेनरेटर रखवाने को कहा था। आरोप है तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे गांव के ही दिलीप मिश्रा पुत्र बाबूराम, सत्यम तिवारी पुत्र रमाकांत ने उसे रोक लिया।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- अयोध्या में अरबों के भूमि घोटाले हुए हैं... मामले की जांच की जाए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने लेखपालों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- पहले जिले एक परिवार में बंटते थे और चाचा-भतीजा वसूली करते थे
विज्ञापन


इस दौरान दिलीप मिश्रा ने बियर की बोतल में भरकर किशोर को पेशाब पिलाने का प्रयास किया। किशोर के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा पीटा साथ ही तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दिया। तभी सत्यम व किशन ने किशोर को जमीन पर पटक कर पेशाब पिला दिया साथ ही मामले की शिकायत करने पर जान से मारने व गांव से उजाड़ने की धमकी भी दिया।

पीड़ित की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें