फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के बाईपास ब्रिज के पास हुए एक भीषण हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। ट्रक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद ग्रामीण व परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी दुर्गापुर मार्ग स्थित बाईपास ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से कॉलेज आ रहे शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिक्षक की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


जनपद प्रतापगढ़ थाना सदर के गांव चकपतेली निवासी विकास सिंह रामनगर स्थित रणवीर इंटर कालेज में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह अपनी बाइक से रणवीर इंटर कॉलेज पढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में अमेठी दुर्गापुर मार्ग स्थित बाईपास ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने विकास की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें - यूपी के अरबपतिः हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान, अरबपतियों की लिस्ट में UP के उद्योगपति बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत

 

टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद बीस मीटर घसीटते हुए आगे ले जाकर तब ट्रक रूका। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद से विकास को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

थाना प्रभारी अरूण  द्विवेदी ने बताया कि अमेठी प्रतापगढ़ बाईपास पर यह सड़क हादसा हुआ है। मृतक शिक्षक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें