फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से टैक्सी पलटी, चालक की दबकर मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुत्तन तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां। कस्बे में शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से टैक्सी हवा में उछलकर पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दखिना गांव निवासी पुत्तन तिवारी (45) खुद की टैक्सी चलाते थे। शनिवार को वह टैक्सी में बैठी सवारियों को निगोहां कस्बा स्थित बस स्टैंड पर उतारने के बाद वापस बछरावां जाने के लिए हाईवे के कट से टैक्सी मोड़ रहे थे, तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टैक्सी से टकरा गई। पुत्तन के परिवार में पत्नी लक्ष्मी तिवारी व चार बेटियां रिचा (20), शोभा (18), संजना (18) व अदिती (15) हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें