फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: हाईवे पर अनियंत्रित होकर बैंक की बिल्डिंग में घुसा टैंकर, एक युवक की मौत

Mon, 19 Jul 2021 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कार्य में लगी है।
रामनगर थाना क्षेत्र के बहराइच बाराबंकी हाईवे पर फतेहपुर मोड़ पर एक टैंकर की स्टेरिंग अनियंत्रित होकर भूमि विकास बैंक की बिल्डिंग में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच हाईवे पर सोमवार की सुबह एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बैंक की बिल्डिंग में जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि आसपास अफरा-तफरी व्याप्त हो गई और लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कार्य में लगी है। रामनगर थाना क्षेत्र के बहराइच बाराबंकी हाईवे के फतेहपुर मोड़ पर एक टैंकर की स्टीयरिंग अनियंत्रित होकर भूमि विकास बैंक की बिल्डिंग में घुस गई।

जिससे बाइक सवार अमरेंद्र सिंह देव की गाड़ी उसी के नीचे आ गई और वह नीचे दब गया चीख-पुकार सुन आसपास के दुकानदार दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए व्यक्ति को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें