फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ मे बड़ा हादसा होने से टला, हाइवे पर पलट गया एथनाल से भरा टैंकर, मचा हड़कंप

Sun, 28 Jan 2024 01:01 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर एथनाल से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया। जिससे एथनाल पूरी सड़क पर फैल गया।
विज्ञापन
हाइवे पर पलटा टैंकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर  इलाके में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार एथनाल भरा टैंकर पलट गया। राहगीरों ने पुलिस के साथ ही फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आनन-फनान सड़क जामकर टैंकर के ऊपर पानी की बरसात शुरू कर दी। जिससे एक पटरी पर जाम लग गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोड में फैला एथनाल धुला। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


सरोजनीनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक गोरखपुर से एथनाल टैंकर में लोड करके कानपुर जा रहा। सरोजनीनगर के शांति नगर में अचानक टैंकर पलट गया जिससे एथेनाल लखनऊ कानपुर सड़क पर फैल गया।

ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला: सोने की छेनी व चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं बालक राम की आंखें, मूर्ति निर्माण के समय वानर आते थे देखने
विज्ञापन




सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कंट्रोल रूम के सीएफओ मंगेश कुमार ने अपने दमकल कर्मचारियों द्वारा हाईवे के किनारे घरों में जाकर गैस न जलाने की सबसे अपील की और पूरे इलाके की लाइट व हाई टेंशन लाइन को बंद कर दिया। उसके बाद दमकलकर्मियों ने लखनऊ कानपुर की एक पट्टी को बंदकर कर हाईवे को धुलना शुरू कर दिया साथ ही टैंकर के ऊपर भी पानी की बरसात करते रहे।

जानकारी के मुताबिक, एथनाल फैलने की वजह से इलाके में बड़ा ब्लास्ट हो सकता था। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रोड से एथनाल को साफ किया गया। उसके बाद क्रेन लगाकर टैंकर को उठाया गया जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी जानहनि नहीं हुई है। सड़क बंद होने से पटरी पर काफी देर तक जाम लग गया। सरोजननगर पुलिस द्वारा टैंकर हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है। टैंकर चालक हरदोई निवासी अनूप पाल बाल-बाल बच गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें