फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साधु के वेश में टप्पेबाज ने युवक की अंगूठी पार की

Fri, 31 Jul 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में साधु के वेश में आए टप्पेबाज ने आकाश शुक्ला को बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी पार कर दी। आकाश ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी निवासी आकाश के अनुसार, 27 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे वह नॉवेल्टी चौराहे पर थे। वह सरदार जी छोले-कुलचे की दुकान से खाना खाकर बाहर निकले थे। तभी एक साधु उनके पास पहुंचा और दान मांगने लगा। उन्होंने 10 रुपये देने की कोशिश की पर उसने 50 रुपये मांगे। आरोपी ने उन्हें भविष्य की बातें बताकर उलझाया। बातचीत के दौरान उसने उनके दाहिने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकाल ली। अंगूठी गायब होने का एहसास होने तक वह व्यक्ति जा चुका था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें