फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुप्रीम कोर्ट की टीम 5 सितंबर को जांचेगी अलीगंज की 51 अवैध इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट की टीम अलीगंज में 51 अवैध इमारतों की जांच के लिए पांच सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी। पहले यह टीम 24 अगस्त को आने वाली थी लेकिन कार्यक्रम में बदलाव की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित यह टीम अलीगंज की चिह्नित अवैध बिल्डिंगों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

टीम नियम विरुद्ध घोषित सभी भवनों की जांच करेगी। इसमें मानचित्र, सेटबैक और निर्माण मानकों का मौके पर मिलान किया जाएगा। इस दौरान एलडीए अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और भवन स्वामियों से भी बातचीत संभव है। टीम अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। चर्चा है कि कार्रवाई से पहले एलडीए भवन स्वामियों को कंपाउंडिंग और नक्शा पास कराने का अंतिम मौका दे सकता है। मामूली उल्लंघन वाले भवनों को शुल्क जमा कर नियमित किया जाएगा, जबकि बड़े उल्लंघन पर ध्वस्तीकरण तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें