फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नकाबपोश ने सराफा कारोबारी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के अहमदगंज चौराहे के पास फूलमती मंदिर निवासी सराफा कारोबारी रतनलाल गुप्ता पर मंगलवार सुबह नकाबपोश ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर तमंचे के बट से सिर पर हमला कर भाग निकला। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रतनलाल के अनुसार, उनके घर में चांदी के गहने बनाने का कारखाना है। मंगलवार सुबह आठ बजे वह चौक स्थित आनंदी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में गऊघाट चौकी के पीछे रुककर परिचित से बातचीत करने लगे। आरोप है कि तभी गमछे से चेहरा ढका युवक उनके पास पहुंचा और सिर से तमंचा सटाकर फायर कर दिया, लेकिन गोली नहीं चली। रतनलाल ने बचने की कोशिश की तो तमंचे की बट से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धमकी देते हुए भाग निकला। रतनलाल ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि कैमरों की मदद से हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें