फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: थाने में फंदे से लटकता मिला दरोगा का शव, मचा हड़कंप, मानसिक रूप से था परेशान

Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी , फतेहपुर (बाराबंकी)

सार

फतेहगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा का शव उसके आवास के बरामदे में फंदे से लटकता मिला है। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वेद प्रकाश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में तैनात दरोगा का शनिवार की सुबह थाने में बने आवास के बरामदे में फंदे से शव लटकता मिला। इसकी जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली के हल्का नंबर 4 में तैनात सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश यादव आजमगढ़ जिले के थाना कंधरा के पुलभूलपर के मूल निवासी हैं। उनकी पत्नी व दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं। 2012 बैच के दरोगा वेद प्रकाश जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में दिलावरपुर चौकी के इंचार्ज थे।

सितंबर माह में उनका तबादला फतेहपुर कोतवाली में हुआ था। शनिवार को काफी समय बीतने के बाद सब इंस्पेक्टर आवास से बाहर नहीं निकले तब चौकी इंचार्ज ने उन्हें फोन किया। कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो वह मौके पर पहुंचे तो सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले।
विज्ञापन


जिस पर एक चौकीदार को दीवार के रास्ते अंदर भेजा गया तो दरोगा का शव बरामदे में रस्सी से लटकता मिला। जिससे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के अधिकारियों व  परिजनों को दी। जिस पर लखनऊ में रहने वाली दरोगा की पत्नी मौके पर पहुंची। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया दरोगा मानसिक रूप से परेशान था उसका इलाज लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर से चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें