फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने को कहा तो आगबबूला हुआ दरोगा, जमकर की गाली गलौच व हंगामा

Wed, 15 Jan 2020 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित एनआरएल पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने गए गुडंबा के दरोगा ने कर्मियों से विवाद कर लिया। पंप कर्मियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने दरोगा से लाइन में आने को बोला। इस बात पर भड़के दरोगा ने कर्मचारियों से गालियां देनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन


इसके बाद मैनेजर से शिकायत भी की। दरोगा की इस दबंगई की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आनन-फानन जांच का आदेश दिया गया। इंस्पेक्टर गुडंबा के मुताबिक, अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

मंगलवार दोपहर 12.15 बजे गुड़ंबा थाने के दरोगाकुर्सी रोड स्थित एनआरएल पेट्रोल पंप पर बाइक में ईंधन भरवाने गए थे। उस वक्त वाहनों की लाइन लगी थी। इस पर दरोगा ने पंप कर्मी से दूसरे लोगों से पहले उनकी बाइक में ईंधन डालने की बात कही। कर्मचारी ने लाइन में लगकर लेने की बात कही। यह बात दरोगा को नागवार गुजरी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'दरोगा ने कर्मचारियों की शिकायत पंप मैनेजर से की'

उन्होंने खुद को उसी इलाके का दरोगा बताते हुए पंपकर्मी को गालियां देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं दरोगा ने कर्मचारियों की शिकायत पंप मैनेजर से की। विवाद खत्म करने के लिए मैनेजर ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाया।

इसी दौरान वहां मौजूद अन्य बाइक सवारों ने वीडियो बना लिया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर दरोगा की दबंगई वायरल हो गई। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें