फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही लड़की को उठाया, किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई इलाके में बाइक सवार बदमाश कोचिंग जा रही हाईस्कूल की छात्रा को तमंचे के बल पर उठा ले गए। सुनसान स्थान पर ले जाकर बदमाशों ने छात्रा से रेप किया। इसके बाद उसे एक पार्क में फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


बदहवास छात्रा घर पहुंची और हालत बिगड़ने पर मां को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवारीजन शिकायत लेकर पीजीआई थाना गए लेकिन पुलिस ने टरका दिया।

पीड़ित परिवारीजन डीजीपी एके जैन से मिले जिसके बाद शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। छात्रा से रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन


छात्रा के साथ घटना बीते सप्ताह उस वक्त हुई जब वह कंप्यूटर की कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में स्पेंसर्स के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन

दो घंटे बाद छात्रा को फेंककर चले गए

छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। छात्रा घबरा गई। इसी बीच बदमाशों ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया।

छात्रा का कहना है कि उसे शीतलखेड़ा के एक सुनसान स्थल पर ले जाकर एक बदमाश ने रेप किया। करीब दो घंटे बाद छात्रा को अस्त-व्यस्त हालत में पार्क में फेंककर बदमाश भाग गए। बदहवास छात्रा किसी तरह घर पहुंची। मंगलवार को छात्रा की हालत बिगड़ी तब मां को शक हुआ। उन्होंने पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी बात बताई।

उसने बताया कि सोनू नाम के बदमाश ने उससे दुष्कर्म किया है। परिवारीजन थाना पहुंचे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्रा के माता-पिता डीजीपी से मिले। डीजीपी के आदेश पर शुक्रवार को सोनू और मदन के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई।

एसओ अरविंद पांडे ने बताया कि सोनू को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मदन व दो अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें