फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया, पांच गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 05:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आए है। आरोप है कि युवकों ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली में कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा को एक दिन पहले एक युवक बहाने से बुलाकर ले गया था। एक बाग में ले जाने के बाद वहां पहुंचे बाकी युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पपरिजन पुलिस के पास पहुंचे।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें