फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहसिंगा का शिकार कर काट ले गए सींगे, शव खेत में फेंका

Sat, 16 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामसनेहीघाट(बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलदासपुर गांव में शिकारियों ने एक बारासिंघा का शिकार करने के बाद उसका सींग काट लिया। इसके बाद गांव के बाहर खेतों में बारासिंघा का शव फेंककर शिकारी भाग निकले।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। वन विभाग द्वारा बारासिंघा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बारासिंघा जंगल से भटककर आबादी के निकट पहुंचा था।

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चौरी अलादासपुर से गांव के जंगल के किनारे बबलू मिश्र के खेत में शनिवार की सुबह एक बारहसिंघा के करीब तीन वर्षीय बच्चे का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरी से काटी गई थीं सींगें

शव के पास ही खून पड़ा था और उसकी दोनों सींगें आरी से कटी हुई थीं। लोगों का अनुमान है कि कुछ शिकारियों ने बारहसिंघा का सींग काटने से पहले उसकी हत्या की और मरने के बाद उसके सींग काट ले गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें