फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चावल के दाने से भी छोटा ‘स्क्वाट लॉबस्टर’ मिला

Wed, 11 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चावल के दाने से भी छोटा ‘स्क्वाट लॉबस्टर’ मिला
विज्ञापन
लखनऊ। लक्षद्वीप की कोरल रीफ से वैज्ञानिकों ने एक बेहद छोटी लेकिन अहम समुद्री प्रजाति खोजी है। आईसीएआर–राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर) लखनऊ की टीम ने अगत्ती द्वीप के पास स्क्वाट लॉबस्टर (केकड़े जैसा जीव) की नई प्रजाति की पहचान की है, जिसका आकार चावल के दाने से भी छोटा है।
विज्ञापन

यह नई प्रजाति गैलाथिया समूह से जुड़ी है। इस समूह के जीव आम तौर पर चट्टानों और मूंगों की दरारों में छिपकर रहते हैं, इसलिए इन्हें तलाशना आसान नहीं होता। देखने में ये छोटे झींगा जैसे लगते हैं, लेकिन समुद्री जीवन चक्र में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रबर्ती ने बताया कि ये सूक्ष्म जीव समुद्र में जैविक पदार्थों को टूटने-बिखरने और फिर से उपयोग में आने की प्रक्रिया में मदद करते हैं। साथ ही ये कई मछलियों और अन्य समुद्री जीवों के भोजन का भी हिस्सा हैं, जिससे समुद्री संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि यह शोध संस्थान की वैज्ञानिक टीम में शामिल बी. सुरेंदिरन, पीआर दिव्या, यूएम नईम, ए. सुंदरमनेकम और टीटी अजित कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि यह खोज बताती है कि लक्षद्वीप का समुद्री क्षेत्र जैव विविधता के लिहाज से बहुत समृद्ध है, लेकिन अभी भी काफी हद तक अनदेखा है। उन्होंने कोरल रीफ संरक्षण पर और जोर देने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें