फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बस आगे जा रही डीसीएम से टकराई, यात्री चोटिल

Wed, 02 Sep 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे एक प्राइवेट बस आगे जा रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार कराकर दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास निवासी बस चालक फिरोज 56 यात्रियों को लेकर कानपुर रोड से किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड की ओर जा रहे थे। बिजनौर के अलीनगर खुर्द के पास पेंट के डिब्बों से लदी डीसीएम को ओवरटेक करते समय यह हादसा हो गया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जौनपुर के बदलापुर स्थित मिरसातपुर निवासी चंद्रास्वामी (26) समेत छह यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। चंद्रास्वामी को सरोजनीनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। हादसे के कारण डीसीएम से गिरे पेंट के डिब्बे सड़क पर फैल गए, जिन्हें पुलिस ने हटवाया। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें