लखनऊ। पारा इलाके से एक सप्ताह पहले पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव के बाद पकड़ी गईं 243 भैंसों की नीलामी से पहले सोमवार को निगम मुख्यालय पर पांच घंटे तक तमाशा हुआ। सपा नेताओं ने नीलामी के विरोध में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने लाठी पटककर इन्हें खदेड़ा और बस में भर ले गई, लेकिन यह सब महज दिखावा ही रहा। सपा नेताओं और निगम प्रशासन के बीच अंदरखाने बनी सहमति से भैंसें जुर्माना से महज ढाई हजार रुपये से अधिक कीमत पर नीलाम हो गईं। 243 भैंसें 58.89 लाख रुपये में बिकीं। एक भैंस की कीमत 24,234 रुपये रही, जबकि एक भैंस को छुड़ाने का जुर्माना 21,500 रुपये है।
पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पशुपालकों ने पथराव कर दिया था। इसमें एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हुआ था। नगर निगम के तीन कर्मचारी भी चोटिल हुए थे और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं थी। नगर निगम और दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद कई दिन तक इलाके में लगातार अभियान चलाकर 243 भैंसें पकड़ी गईं। सोमवार को इनकी नीलामी की गई।
इसकी प्रक्रिया दोपहर दो बजे से होनी थी लेकिन खरीदार सुबह से जुट गए थे। दोपहर 12 बजे तक 300 से अधिक लोगों की भीड़ निगम मुख्यालय पर जमा थी। सपा विधायक अरमान खान और करीब दो दर्जन सपाई पार्षद भी पहुंचे थे। इन सभी ने नगर निगम अधिकारियों से नीलामी को स्थगित करने की मांग की पर प्रशासन ने इन्कार कर दिया।
निगम मुख्यालय में दिनभर अफरातफरी
नीलामी के विरोध में सपा यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय की पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। इनका कहना था कि भैंसों को जुर्माना लेकर छोड़ा जाए, नीलाम न किया जाए। आरोप लगाया कि यह सब सरकार के इशारे पर परेशान करने के लिए किया जा रहा है। धरने में शामिल डेयरी वालों का कहना था कि खरीदारों में ज्यादातर पश्चिम यूपी के जिलों के हैं। वे भैंसों को लेकर जाकर स्लॉटर हाउस में काट डालेंगे। प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग दोपहर करीब तीन बजे सड़क जाम करने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। बात न मानने वालों को बस में भरकर ले जाया गया। नीलामी के दौरान नगर निगम मुख्यालय पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निगम मुख्यालय पर दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।
छह चरणों में पूरी हो सकी नीलामी
243 भैंसों की नीलामी छह चरणों में हुई। पहले चरण में 21 भैंसे 5.51 लाख रुपये में बिकीं। दूसरे चरण में 40 भैंसें 12.01 लाख रुपये में, तीसरे चरण में 33 भैंसें 7.06 लाख में, चौथे चरण में 31 भैंसें 9.51 लाख रुपये में, पांचवें चरण में 72 भैंसें 15.13 लाख रुपये और छठे चरण में 46 भैंसें 9.67 लाख रुपये में बिकीं। नीलामी में 41 लोग शामिल हुए। इनमें से छह ने सभी भैंसें खरीदीं। प्रति बोलीदाता 1.02 लाख रुपये फीस रखी गई थी।
लोग बोले- दिखावा रही नीलामी
नीलामी में शामिल लोगों ने कहा कि प्रक्रिया महज दिखावा भर रही। आज एक भैंस एक लाख रुपये से कम में नहीं आती है और यहां 24 हजार रुपये में मिल गई। यह भी आरोप लगाया कि भैंसें उन्हीं को मिलीं, जिन लोगों के पास से इन्हें पकड़ा गया था। बाहरी खरीदारों को समझाकर और दबाव बनाकर ज्यादा बोली लगाने से रोका गया। कुछ ऐसे भी थे जिन्हें सुबह ही आने-जाने का खर्च देकर लौटा दिया गया। उन्हें समझाया गया कि मालिकों को भैंसें नहीं मिलीं तो वे बर्बाद हो जाएंगे।
-
कोट
नीलामी के लिए समिति बनाई गई थी। ज्यादा बोली लगाने वालों को भैंसें दी गई हैं।
- अभिनव वर्मा, पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम
243 भैंसों की नीलामी से पहले निगम मुख्यालय पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया।