फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पुत्री के साथ खेल रही बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपी

Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। युवक ने बेटी के साथ खेल रही बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करती पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बुधवार शाम शर्मनाक घटना सामने आई। पड़ोसी युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ खेल रही छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं। उस वक्त बच्ची का पिता खेत गया था। शाम को खेत से वापस आए पिता ने पड़ताल की तो मासूम ने पड़ोसी युवक द्वारा किए गए कृत्य
के बारे में बताया। मासूम काफी सहमी थी।

इसके बाद पिता बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो  समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक शराब पिए मिला है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बिन मां की है बच्ची, लोगों में आक्रोश 
जिस मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई कोरोना काल में उसकी मां का देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी पाल पोस रही हैं। घटना के बाद से गांव के लोग आरोपी युवक के प्रति आक्रोशित हैं। वहीं, पड़ोसी युवक द्वारा ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने के कारण लोग अफसोस में पड़ गए हैं।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी एन सिन्हा ने कहा कि मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें